हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला में श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था देने और तैयारियों का जायजा लेने मंडलायुक्त ने डीएम सहित तमाम प्रशासनिक अमले के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। शुक्रवार की शाम मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह व डीआईजी शैलेश पांडेय ने गोवर्धन पहुंचकर मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। तहसील प्रांगण में बने मीटिंग हाल में मंडलायुक्त ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बिजली विभाग से तैयारियों को पूर्ण करने को कहा तथा पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हुए एहतियात बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जाम में नहीं फंसें तो बसों की कम संख्या भी पर्याप्त है, अन्यथा दो हजार बसें भी बेकार हैं। चालकों की शिफ्ट ड्यूटी लगाएं। डीआईजी शैलेश पांडेय ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहे। विप्रा उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने की दिशा में तैयारियों को सराहा। जिलाधिकारी सीपी सिंह के पूछने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी व मेडिकल कैंपों की विशेष व्यवस्था की जा रही है। बैठक में एसएसपी श्लोक कुमार, सीडीओ मनीष मीणा, विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
