• Sun. May 17th, 2026

48 घंटे में लूट का खुलासा, दो बदमाशों के पैर में पड़ी गोली; 45 हजार नकदी बरामद

ByVijay Singhal

Feb 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की हाईवे थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोबाइल सर्विस सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारी से 50 हजार रुपये और मोबाइल के फोल्डर लूटने वाले नकाबपोश बदमाशों को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस उनसे पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अलीगढ़ इगलास निवासी पवन कुमार जो कि एक मोबाइल सर्विस कंपनी में काम करते हैं। यहां काम करने के चलते वह गोकुल बैराज स्थित कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहते हैं। शुक्रवार की रात को वह सर्विस सेंटर से कमरे पर जा रहे थे। तभी उन्हें बालाजीपुरम क्षेत्र के आनंदपुरम रेस्टोरेंट के समीप नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनसे 50 हजार की नकदी एवं हजारों रुपये कीमत के मोबाइल फोल्डर लूट लिए। एसएसपी शैलेश पांडेय ने मामले के खुलासे के लिए हाईवे पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया। हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही और एसओजी प्रभारी राकेश यादव दोनों बदमाशों की सुरागकशी में जुट गए। उन्होंने एक सैकड़ा से अधिक सीसीटीवी कैमरे देखे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से उन्होंने बदमाशों की पहचान कर ली। सोमवार की रात को सूचना मिली कि क्षेत्र में लूट करने वाले नकाबपोश बदमाश भरतपुर रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही एसओजी और हाईवे थाने के टीम भरतपुर रोड पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाश में जुट गई। भरतपुर रोड स्थित एमएसपीएस स्कूल के पास खाली प्लाट में उन्हें बाइक सवार दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें टोका तो बाइक सवारों ने पुलिस फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल होकर बाइक से गिर गए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बलदेव के नगला बदना निवासी सोनू छौंकर और राया के गांव मदैम निवासी सौरभ अग्रवाल बताया। तलाशी में इनके कब्जे से 45 हजार रुपये की नकदी, 4 लूटे गए एंड्राइड मोबाइल, दो तमंचा-कारतूस तथा चोरी की बाइक बरामद हुई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.