• Sat. Nov 28th, 2026

व्रन्दावन में रसगुल्ले को लेकर जमकर चले लाठी डंडे, फेंकी गई कुर्सियां

Byvijay.singhal1233

Apr 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के गौरा नगर कॉलोनी में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सगाई समारोह के दौरान खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। रसगुल्ला दुबारा देने की बात पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। गौरा नगर कॉलोनी मार्ग स्थित एक प्रसिद्ध आश्रम का है, जहां निषाद समाज से जुड़े एक राजमिस्त्री के बेटे की सगाई का आयोजन किया गया था। समारोह के दौरान जब कुछ मेहमानों ने मिठाई विशेषकर रसगुल्ला दुबारा मांगा तो दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने आपत्ति जताई। छोटी सी बात ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े के दौरान कुर्सियां भी फेंकी गईं और समारोह स्थल जंग के मैदान में तब्दील हो गया। महिलाओं और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.