• Sat. May 9th, 2026

कृश्णा नगर थाना 3 हजार जमीन की मांगों पर नहीं बन पाएगा

ByVijay Singhal

Aug 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रस्तावित कृष्णा नगर थाने के लिए नगर निगम ने पुलिस महकमे को जमीन की उपलब्धता से मना कर दिया है। पुलिस ने थाने के लिए तीन हजार वर्ग मीटर जमीन की मांग की थी। नगर निगम की इन्कार के बाद एक बार फिर कृष्णा नगर थाने का प्रोजेक्ट फाइलों में ही लटक गया है।
कृष्णा नगर पुलिस चौकी फिलहाल शहर कोतवाली थाने के अधीन है। पांच साल से जमीन के अभाव में कृष्णा नगर थाने का मामला फाइलों में अटका है। दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र का लगातार विस्तार होने व आबादी बढ़ने के कारण इसे कृष्णा नगर थाना स्थापित कर दो भागों में विभाजित करने का प्लान बनाया गया था। प्रस्तावित कृष्णा नगर थाने में कुछ हिस्सा हाईवे क्षेत्र से भी हटाकर जोड़े जाने का प्लान है। मगर, जमीन उपलब्ध न होने के कारण यह थाना जमीन पर ही नहीं आ पा रहा है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जमीन की तलाश लगातार की जा रही है। कृष्णा नगर थाना भविष्य की मांग है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.