• Sat. Nov 28th, 2026

कोतवाली पुलिस ने वारंटी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी अभियान के तहत 06 वारण्टी अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Aug 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी अभियान के तहत 06 वारण्टी अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* के आदेशानुसार वांछित/वारण्टी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के निकट निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के कुशल नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 श्री विक्रांत सिंह तोमर (चौकी प्रभारी कृष्णानगर), उ0नि0 श्री अमित कुमार (चौकी प्रभारी बाग बहादुर) व उ0नि0 श्री रामपाल सिंह मय हमराही पुलिस बल द्वारा दिनांक 15.08.2024 को मा0 न्यायालय के आदेशानुसार वारण्टी अभियुक्तगण 1. सर्वेश उर्फ परवेज पुत्र सुनील निवासी बाल्मीकि बस्ती, भरतपुर गेट थाना कोतवाली जिला मथुरा 2. अंकित पुत्र सुनील निवासी बाल्मीकि बस्ती, भरतपुर गेट थाना कोतवाली जिला मथुरा सम्बन्धित वाद संख्या 6195/2011 धारा 323 भादवि  मा0न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय को अभियुक्तगण के मस्कन से समय करीब 05.05 बजे 3. अभिषेक पुत्र विनोद निवासी खटीक मौहल्ला, मछली फाटक थाना कोतवाली जिला मथुरा सम्बन्धित वाद संख्या 1367/2023 धारा 363/366 भादवि मा0न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायधीश जनपद मथुरा को अभियुक्त के मस्कन से समय करीब 05.20 बजे 4. मुन्ना पुत्र लियाकत निवासी आनन्दपुरी, सुखदेवनगर थाना कोतवाली जिला मथुरा 5. बन्टी पुत्र मुन्ना निवासी आनन्दपुरी, सुखदेवनगर थाना कोतवाली जिला मथुरा सम्बन्धित अ0सं0 874/2019 धारा 498ए/323/324/504/506/354 भादवि व ¾ द.प्र. अधि0 व 67 आई.टी. एक्ट मा0न्यायालय सिविल जज जू0डि0 त्वरित न्यायालय महिला विरूद्ध अपराध / न्यायिक मजिस्ट्रेट को अभियुक्त के मस्कन से समय 05.30 बजे 6. मुकेश पुत्र मुरारीलाल निवासी घिया मण्डी, स्टेटबैंक, शीतला घाटी थाना कोतवाली जिला मथुरा सम्बन्धित वाद सं0 958/2022 धारा 337/338 भादवि मा0न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम मथुरा को अभियुक्त के मस्कन से समय करीब 06.25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.