• Fri. Nov 6th, 2026

कैबिनेट मंत्री के आने से ठीक पहले कार्यक्रम स्थल के भवन का गिरा छज्जा, मची अफरातफरी

Byvijay.singhal1233

Sep 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा मे अचानक जिला अस्पताल का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। इसके कुछ देर बाद ही यहां पर आयुष्मान भव पखवाड़े का शुभारंभ करने यूपी के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण आना था। हालांकि रविवार होने की वजह से भीड़भाड़ नहीं थी। इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जिला अस्पताल में आयुष्मान भव पखवाड़े का शुभारंभ होना था। इसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण को करना था। इसके कुछ देर पहले ही जिला अस्पताल के एक भवन का छज्जा अचानक गिर पड़ा। इसकी आवाज दूर तक हुई। आवाज होने पर सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल सहित स्टाफ के लोग बाहर निकल आए। मंत्री के आने से पहले छज्जे के मलबे को वहां से हटाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके वर्मा ने बताया कि अस्पताल की इमारत लगभग 100 वर्ष पुरानी है। ऐसे में इमारत का कुछ हिस्सा जर्जर हो गया है। जो भी हिस्सा जर्जर हो चुका है। इसकी मरम्मत कराई जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.