• Sun. May 17th, 2026

बम-बम भोले के जयकारे से गूंजे शिवालय, गाजे-बाजे के साथ चढ़़ी जेहर

ByVijay Singhal

Feb 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में महाशिवरात्रि का पर्व के मौके पर बुधवार को नगर के चारों ओर बम-बम भोले का जयघोष लग रहा है। सभी मंदिर सज गए हैं। श्रद्धालु कांवड़ लाकर मध्य रात्रि से ही अलग-अलग मंदिरों में बाबा का जलाभिषेक किया। पूरा क्षेत्र भगवान शिव की भक्ति के रंग में डूबी है। भोर की पहली किरण निकलने के साथ ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। जलाभिषेक कर बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प आदि से पूजा-अर्चना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर नव दंपत्ती व संतान रत्न प्राप्ति होने पर गाजे-बाजे के साथ जेहर चढ़ाई। बैंड-बाजों के साथ महिलाओं द्वारा सिरों पर स्टील व मिट्टी के कलश लेकर गई। पंचशील कालोनी में करिश्मा ने मीरा, अनुजा धनगर, नेहा, राधा, अंजलि, बीना सिंघल आदि के साथ शिवालय पहुंची। कोई गली मौहल्ला इससे अछूता नही रहा। शेरगढ मार्ग पर हनुमर्तेश्वर महादेव मंदिर के सेवादार नारायण पुजारी ने बताया कि सुबह से लेकर दोपहर तक पूजा-अर्चना करने वालों की लाइन लगी रही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.