• Wed. Apr 29th, 2026

बार के पूर्व अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ जांच हुई पूरी

ByVijay Singhal

Jan 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बार एसोसिएशन की पूर्व कार्यकारिणी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप की जांच कर रही समिति ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट बार के नवीन पदाधिकारियों को सौंप दी। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यकारिणी की बैठक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बार एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार लवानियां ने बताया कि पूर्व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर अधिवक्ताओं ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें भ्रष्टाचार का प्रमुख आरोप था। इस पर बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव शिवकुमार लवानियां ने आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी में संयोजक ठाकुर रामवीर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व सचिव त्रिलोक चंद्र शर्मा, पूर्व सचिव राघवेंद्र सिंह, पूर्व सचिव रवि शंकर उपाध्याय को रखा गया। जांच कमेटी ने सभी आरोपों की गहनता से जांच की। जांच के लिए कमेटी हैदराबाद तक गई। चूंकि पूर्व में अधिवक्ताओं का टूर हैदराबाद गया था और वहां पर भारी वित्तीय अनियमितता हुई थी। बुधवार को जांच कमेटी ने बार एसोसिएशन के कार्यालय में अध्यक्ष व सचिव को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। जांच रिपोर्ट के बाद आगे क्या कार्यवाही की जाए इसके लिए शुक्रवार दोपहर 3 बजे कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.