• Mon. Jun 29th, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ ईआरओ (मेयर) नगर निगम बी एस ए कॉलेज में पोस्टल बैलेट सेंटर का निरीक्षण

ByVijay Singhal

Apr 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 28 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ ईआरओ (मेयर) नगर निगम मथुरा वृंदावन विजय शंकर दूबे द्वारा बीएसए कॉलेज में पोस्टल बैलेट सेंटर का निरीक्षण किया। प्रभारी पोस्टल बैलेट एआरओ मेयर तथा पार्षद  सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री दूबे ने मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान  निर्देश दिए कि मतदान कार्मिकों द्वारा हर हाल में पोस्टल बैलेट से मतदान करना होगा। कोई भी मतदान कार्मिक मतदान से छूटना नहीं चाहिए। बी एस ए कॉलेज में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जितने भी मतदान कार्मिक प्रशिक्षण ले रहे हैं, उन कार्मिकों का शत प्रतिशत पोस्टल बैलट द्वारा मतदान होना चाहिए। कोई भी कार्मिक बिना मतदान के नहीं रहना चाहिए। दोनों पालियों में आने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण लेने के बाद पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान करना आवश्यक होगा।  ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित कोई भी प्रक्रिया अधूरी नहीं रहनी चाहिए। गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.