हिदुस्तान 24 टिव8 न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 17 अप्रैल/* सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण / प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद मथुरा में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को विधिवत्, समयबद्ध, स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु नियुक्त समस्त मास्टर ट्रेनर्स की ट्रेनिंग कलेक्ट्रेट सभागार, मथुरा में दिनांक 21 अप्रैल, 2023 को अपरान्ह 3.00 बजे से 6.00 बजे नियत की गयी है। इसी प्रकार जनपद मथुरा की समस्त नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों की अध्यक्ष एवं सदस्यगण का निर्वाचन कराये जाने हेतु नियुक्त समस्त पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 24 अप्रैल, 2023 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 1.00 बजे तक बी.एस.ए. कालेज स्थित वाणिज्य विभाग नवीन भवन मथुरा में दिया जाएगा। जबकि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के महापौर एवं पार्षदगण का निर्वाचन कराये जाने हेतु नियुक्त समस्त पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 25 अप्रैल, 2023 को दो पालियों में पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 1.00 बजे तक एवं अपरान्ह 02:00 बजे से 05.00 बजे तक बी.एस.ए. कालेज स्थित वाणिज्य विभाग नवीन भवन मथुरा में दिया जाएगा।
7455095736
