• Sun. May 24th, 2026

उपनिबंधन कार्यालय के अधिकारियों और बाबुओं से की जानकारी

ByVijay Singhal

Dec 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा उप निबंधन कार्यालय में तैनात उप निबंधक और दो सहायकों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के मामले की जांच मंगलवार को आगे बढ़ी। जांच अधिकारियों ने मंगलवार को शिकायतकर्ता से बात कर उपनिबंधन कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से बात की। जांच अधिकारी अपने साथ उपनिबंधन कार्यालय का डाटा भी साथ ले गए हैं। जांच करने आए उप महानिरीक्षक (निबंधन) अयोध्या मंडल निरंजन कुमार और नव प्रोन्नत उप महानिरीक्षक (निबंधन) अविनाश पाण्डेय ने शिकायतकर्ता साधुराम तौरानी से 3 दिसंबर को हुए वाकये के बारे में जानकारी की। इस दौरान शिकायतकर्ता ने अपना पक्ष जांच अधिकारियों के सामने रखा। इसके बाद जांच अधिकारियों ने उपनिबंधन कार्यालय के बाबुओं, उप निबंधक द्वितीय और कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि जांच अधिकारी उपनिबंधन कार्यालय के डाटा को भी साथ लेकर गए हैं। जांच पूरी करने के बाद मंगलवार की सुबह जांच टीम रवाना हो गई। जांच टीम अपनी रिपोर्ट प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल को देगी। विदित है कि पिछले दिनों साधुराम तौरानी ने स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल से उप निबंधक कार्यालय के अधिकारियों के द्वारा मूल डीड देने में देरी करने की शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मामले में उप निबंधक कार्यालय मथुरा सदर में कार्यरत उप निबंधक सदर प्रथम अजय कुमार त्रिपाठी को उप निबन्धक, मड़िहान जनपद मिर्जापुर से सम्बद्ध कर दिया। कनिष्ठ सहायक (निबंधन), कार्यालय उप निबन्धक सदर प्रथम प्रदीप उपाध्याय को जनपद महोबा एवं कनिष्ठ सहायक (निबन्धन), कार्यालय उप निबन्धक, सदर प्रथम सतीश कुमार चौधरी को जनपद ललितपुर से सम्बद्ध कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.