हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर मनचलों की हरकत ने श्रद्धालुओं में आक्रोश पैदा कर दिया। बाइक सवार युवक परिक्रमा लगा रही युवती के साथ अभद्रता करते हुए भागने लगे। कुछ युवकों ने उनमें से एक युवक को पकड़ लिया और पिटाई लगा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में कालीदह परिक्रमा मार्ग में बाइक सवार दो युवक तेज गति से निकल रहे हैं। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठा युवक अभद्र टिप्पणियां करते हुए परिक्रमा लगा रही एक युवती पर पानी की बोतल मारते दिख रहा है। इस पर युवती असहज हो जाती है। वहीं पीछे चल रहे युवकों ने मनचलों के पीछे अपनी बाइक लगा दी और आगे चलकर उन्हें पकड़ लिया। श्रद्धालुओं ने आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गाड़ी नंबर के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान पुरानी कालीदह निवासी राजेश के रूप में हुई। सीओ सदर प्रीतम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
