हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक साल पहले तमिलनाडु एक्सप्रेस के माल लोडिंग कम्पार्टमेंट से 175 मोबाइल फोन से भरे दो कर्टन की चोरी का आरपीएफ क्राइम विंग ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर शिशिर कुमार झा ने बताया कि टीम वारदात के बाद से ही चोरों की तलाश में जुटी थी। 12 मई को दिल्ली-वज़ीराबाद क्षेत्र में चोरी हुए मोबाइल फोन में से दो मोबाइल फोन सिम डालकर चालू किए गए। टीम ने मौके पर पहुंचकर इस्तेमाल करने वालों से मोबाइल फोन जब्त कर लिए। उनसे पूछताछ के आधार पर तहसील राठ जिला हमीरपुर निवासी आमिर ख़ान व इरशाद मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से मुकदमे से संबंधित 16 मोबाइल फोन बरामद हुए। तीसरा आरोपी वसीम अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
