• Wed. Apr 29th, 2026

वृंदावन में वीकेंड पर जाम, गर्मी में बेहाल हुए लोग

ByVijay Singhal

Jun 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में वीकेंड पर वृंदावन की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई, जिससे स्थानीय निवासियों और दर्शनार्थियों को दिनभर भीषण जाम का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिसने प्रशासन की लचर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर बैरियर लगे होने के बावजूद वे धड़ल्ले से शहर में प्रवेश करती रहीं और ट्रैफिक पुलिस का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं गया। जाम में फंसे लोग लगातार प्रशासन को कोसते नजर आए। मुख्य रूप से वृंदावन के अटल्ला चुंगी, नगर निगम चौराहा, सीएफसी तिराहा, लोई बाजार और गोपीनाथ बाजार जैसे क्षेत्रों में ई-रिक्शा और कारों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिलीं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप पड़ गया। इस स्थिति ने एक बार फिर वृंदावन की यातायात प्रबंधन प्रणाली की खामियों को उजागर कर दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.