हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग गोपालखार क्षेत्र में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां रहने वाली वृद्धा को तीन नाबालिगों ने जाने से मारने का प्रयास किया, लेकिन महिला के जाग जाने पर सफल नहीं हुए। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। बताया जाता है कि गोपालखार निवासी वृद्धा शेष भट्टर वाणी (73) बीते लगभग 15 वर्ष से अपने संसाधनों के माध्यम से आसपास के घरों में विद्यार्थियों को भोजन, वस्त्र आदि की सुविधा देने के साथ उन्हें स्वावलंबी बनाने का प्रयास कर रहीं हैं। महिला का आरोप है कि 9 अप्रैल दोपहर सायं 3:30 बजे जब वह घर में आराम कर रहीं थीं, उसी वक्त तीन नाबालिग घर में घुस आए। इसी दौरान तीनों ने तकिये से वृद्धा को सोते समय मुंह दबाकर जाने से मारने का प्रयास किया, लेकिन जाग जाने के कारण नाबालिग मनसूबों में कामयाब नहीं हो सके। महिला के चीखने पर तीनों भाग गए। यह सारा घटनाक्रम कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। विजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी वृंदावन ने कहा अभी तहरीर नहीं मिली है। अगर पीड़िता तहरीर देतीं हैं तो मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
