हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में समाज की बनाई बंदिशों की जंजीर तोड़ भगवान की भक्ति के लिए वृंदावन वास कर रही निराश्रित व विधवा माताओं ने दीपावली पर्व पर यमुना में दीपदान किया। माताओं ने पहले फूलों की रंगोली बनाई, फिर दीपदान कर दीपावली मनाई।सुलभ इंटरनेशनल द्वारा शुक्रवार को आयोजित दीपोत्सव में शाम छह बजे वृंदावन के केशीघाट पर अलग ही दृश्य देखने को मिला। यहां रह रही निराश्रित और विधवा माताओं ने दीपदान किया, तो उनके चेहरे पर अलग ही भाव थे। सुलभ इंटरनेशनल के डा. बिंदेश्वर पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित दीपोत्सव में निराश्रित माताओं के चेहरे पर खुशी की एक किरण लाने और विधवापन की परंपरा का मुकाबला करने की कोशिश की गई। दीपोत्सव मनाते हुए विधवाओं में शामिल गौरवानी दासी कहती हैं, इस तरह के कार्यक्रम से अब माताएं खुश हैं। वृंदावन में रहने का आनंद ले रही हैं। दर्जनों माताओं ने केशीघाट पर दीप जलाए और एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी।