• Wed. Nov 4th, 2026

कोसीकलां में शिक्षिका ने छात्रा को पीटकर किया लहूलुहान

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकला में गुरु-शिष्य का संबंध तार-तार होता दिखा। यहां एक शिक्षिका ने नर्सरी की छात्रा को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। गुस्साए परिजन ने इस संबंध में तहरीर दी है। गोपालबाग निवासी एकता पत्नी सुशांत की चार वर्षीय बेटी कनक एमवीडी पब्लिक स्कूल की नर्सरी में पढ़ती है। आरोप है कि स्कूल की एक शिक्षिका ने बेटी को बुरी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बारे में उस समय जानकारी हुई जब घर पहुंचने पर मां ने बुखार से तप रही बिटिया के कपडे़ बदले। उसकी पीट लहूलुहान थी। उसके चेहरे पर भी थप्पड़ के निशान थे। बेटी की हालात देखकर परिजन सन्न रह गए। उसे उपचार दिलाया गया। मामले को लेकर परिवार शुक्रवार को इसकी शिकायत करने विद्यालय पहुंचे।
आरोप है कि इस दौरान शिक्षिका ने अभिभावकों से भी अभद्रता की। मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं स्कूल के प्रबंधक मांगेराम पटेल ने बताया कि स्कूल में सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। बच्ची कहीं गिरकर घायल हुई होगी, शिक्षिका ने पिटाई नहीं की।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.