• Mon. Nov 2nd, 2026

वृंदावन में पंचर वाले को बुरी तरह पीटा, फिर ऊपर से गुजार दी बाइक

Byvijay.singhal1233

Apr 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा से दबंगई का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जहां दबंगों ने पंचर वाले के साथ लात घूसों से मारपीट की। इतना ही नहीं बेरहमी से उसे सड़क पर अधमरा छोड़ उसके ऊपर से बाइक निकाल ले जाते हैं। यह वारदात वृंदावन कट यमुना एक्सप्रेसवे के पास सर्विस रोड की है।  यहां पर असलम की टायर पंचर की दुकान की है। असलम द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 11 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:30 बजे कुछ लोगों का फोन आया कि उनकी गाड़ी में पंचर हो गया है। बताया जा रहा है कि जब पीड़ित ने उन्हें दुकान पर आने को कहा, तो कुछ देर बाद आरोपी वहां पहुंच गए और पंचर बनाने को लेकर दबाव बनाने लगे। इसी दौरान बात बिगड़ गई और आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान पर मौजूद कर्मचारी अमन के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, फिर उसके ऊपर से बाइक निकाल कर ले गये। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान भी की गई है। इतना ही नहीं, जाते समय आरोपियों ने धमकी भी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.