• Fri. Apr 17th, 2026

टिकट चेकिंग अभियान में वसूला 5.16 लाख रुपये का जुर्माना

ByVijay Singhal

Apr 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर  टिकट जांच अभियान चलाया गया। बिना टिकट और अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ कर उनसे जुर्माना वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन में यह अभियान आगरा छावनी, आगरा किला और मथुरा जंक्शन पर एक साथ चलाया गया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह चौहान और सहायक वाणिज्य प्रबंधक संजय गोतम के निर्देशन में बड़ी संख्या में टिकट चेकिंग स्टाफ तैनात रहा। इस दौरान 340 बिना टिकट यात्रियों से 2.83 लाख रुपये, 466 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से 2.31 लाख रुपये और निर्धारित सीमा से अधिक सामान बिना बुक किए ले जाने वाले एक यात्री से 490 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस तरह कुल 807 यात्रियों से 5.16 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई। आगरा छावनी के मुख्य टिकट निरीक्षक राशिद जमील, मथुरा जंक्शन के नागेंद्र तिवारी और आगरा फोर्ट के एसके वर्मा सहित वाणिज्य विभाग की टीम मौजूद रही। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मथुरा में 250 यात्रियों को पकड़े गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.