हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत पुलिस ने एक रिसोर्ट में नाम बदलकर नौकरी करने वाले युवक को स्थानीय लोगों की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो आधार कार्ड मिले हैं। इसमें एक में नाम हिंदू और दूसरे में मुस्लिम लिखा हुआ है। वृंदावन के सौ फुटा रोड स्थित राधेकुंज आश्रम के मुकेश कुमार उर्फ मुकंददास महाराज ने थाना जैंत में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि चंद्रिका रिसोर्ट पर मुस्लिम युवक हिंदू नाम से नौकरी कर रहा है। इसके चलते लोगों का धर्म भ्रष्ट हो रहा है। इस पर पुलिस ने चंद्रिका रिसोर्ट पर जानकारी की तो मामला सही मिला। पुलिस ने होटल में काम करने वाले युवक अलीगढ़ के कोल क्षेत्र के मोलाना आजाद नगर निवासी
इरशाद गौरी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से इसी पते का दूसरा आधार कार्ड भी मिला, जिस पर नाम बालाजी पुत्र राजवीर लिखा हुआ था। पुलिस ने आधार कार्ड की जांच की तो पता चला कि इरशाद अपना नाम बदल कर बालाजी के नाम से रिसोर्ट में नौकरी कर रहा था। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
