• Fri. Jul 3rd, 2026

सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव में खेत में हनुमानजी की मूर्ति रख करने लगे पूजा

ByVijay Singhal

Jul 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरवला में एक व्यक्ति के खेत में हनुमानजी की मूर्ति रखकर पूजा करने का मामला सामने आया है। खेत स्वामी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने पहले तो लोगों को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर मूर्ति को उठवाकर चौकी में सुरक्षित रखवा दिया।

 गांव हरनौल निवासी रवेंद्र सिंह व राधारमन ने छह माह पूर्व गांव वीरवला के समीप चार बीघा खेत लाखों रुपये की कीमत देकर खरीदा था। लेखपाल के माध्यम से खेत की नपत कराकर व मिट्टी डलवाकर खेत को समतल कराया। बुधवार की शाम गांव वीरवला के ग्रामीणों ने एकत्र होकर उस खेत में हनुमानजी की मूर्ति रख दी और पूजा-अर्चना करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर खेत स्वामियों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने तो अधिकारियों को सूचना दी। उनके आदेश पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मूर्ति को खेत से हटवाकर हरनौल मोड़ चौकी पर सुरक्षित रखवा दिया है। घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गरम है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.