हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में एन.जी.ओ के हाथी संरक्षण केंद्र में रह रहे हाथियों को गर्मी के मौसम में राहत देने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। हाथियों को सुबह ताज़ा पानी से नहलाया जाता है और फिर वह विशाल बाड़ों में बने जंबो पूल में डुबकी का आनंद लेते हैं। हाथी डस्ट बाथ भी करते हैं इसका मतलब वह दिन में अपनी पीठ पर मिट्टी फेंकते हैं। यह प्राकृतिक सन स्क्रीन के रूप में काम करता है और उनकी त्वचा को कड़ी धूप से बचाता है। भालुओं की तरह हाथियों को गर्मी से अतिरिक्त राहत प्रदान करने के लिए रसीले फल भी दिए जा रहे हैं। हाथियों के बाड़ों में पानी के फुव्वारे लगे हुए है। जो पूरे दिन पानी की छिड़काव करते रहते हैं।वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस के सह-संस्थापक और सी.ई.ओ, कार्तिक सत्य नारायण ने कहा संस्था की देखरेख में रह रहे जानवरों की भलाई ही हमारी प्राथमिकता है। गर्मी का मौसम आने के साथ ही, हमने अपने भालुओं और हाथियों को बढ़ते तापमान से निजात दिलाने के लिए प्रभावी उपाय अपनाए हैं।
वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस की पशु चिकित्सा सेवाओं के उप-निदेशक डॉ.एस इलयाराजा ने बताया कि सभी बाड़ों में पर्याप्त छाया और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया गया है। विशेष आहार की व्यवस्था भी की गई है और हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए विटामिन सप्लीमेंट और इलेक्ट्रोलाइट भी दे रहे हैं।
प्रदेश में गर्मी के कहर को देखते हुए, वन्य जीव संरक्षण संस्था वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस ने देखभाल में रह रहे भालुओं और हाथियों को राहत प्रदान करने के लिए अपने रेस्क्यू सेंटर में विशेष इंतजाम किये हैं। आगरा भालू संरक्षण केंद्र में गर्मी के प्रति संवेदनशील स्लॉथ भालुओं के लिए उनके बाड़ों के भीतर पानी के फुव्वारे लगाए गए हैं, जिससे भालुओं को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सके। भालुओं को हाइड्रेट रखने के लिए उन्हें ताज़ा फल और आइस पॉप्सिकल्स भी दिए जा रहे हैं, जो बर्फ में जमे हुए रसदार फलों के स्वादिष्ट टुकड़े होते हैं। इसके अलावा भालुओं के पास उनके बाड़ों में बड़े-बड़े पानी के पूल हैं और भालुओं के कमरों को ठंडा रखने के लिए प्रत्येक कमरे में एयर कूलर लगे हुए हैं। जिससे भीषण गर्मी में उन्हें आराम मिल सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
