हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में बदमाश बेखौफ हैं। अज्ञात चोरों ने क्षेत्र में लगातार तीन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। दो दिन में चोरों ने तीन बड़ी चोरी की वारदातों अंजाम देते हुए लगभग 11 लाख रुपये सहित लाइसेंसी बंदूक पर हाथ साफ किया है। गोवर्धन थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। जानकारी के मुताबिक, गोवर्धन कस्बे के प्रोहित पाइसा स्थित मकान स्वामी लोकेश अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में गया था। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने बंद मकान का फायदा उठा कर छत के जरिये मकान में घुसे। मकान के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ एक लाख रुपये सहित सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को उस समय हुई जब देर रात घर लौटे लोकेश ने बंद मकान में लाइट जली देखी, तो उसे शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। मकान का ताला खोलने के बाद देखा तो पीड़ित परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गयी। कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। जिसमें रखे एक लाख नगद व सोने – चांदी के आभूषण गायब थे। सामान भी अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पीड़ित गृह स्वामी लोकेश द्वारा घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के गांव सकरवा में अज्ञात चोरों ने घात लगाकर दो मकानों को निशाना बनाया। लगभग 10 लाख सहित घर में रखी लाइसेंसी बंदूक पर हाथ साफ कर दिया। जिसका पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी तब तक अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र में तीसरी चोरी की वारदात को दिनदहाड़े अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। क्षेत्र में हुई लगातार चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं चोरी की वारदात के बारे में जानकारी देते हुए गोवर्धन क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा ने बताया कि कस्बे के प्रोहित पाइसा में लोकेश का मकान है। मकान स्वामी शुक्रवार के दिन अपनी रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने गया था। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने बंद मकान का फायदा उठाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित द्वारा जो बताया गया है कि अलमारी में लगभग एक लाख रुपया और सोने – चांदी के जेवर रखे थे जिन्हें अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं। कार्रवाई की जा रही है। जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
