• Tue. May 26th, 2026

नोहझील में पति ने पत्नी की आधी रात को गला काटकर हत्या

ByVijay Singhal

May 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील क्षेत्र के गांव मकरंदगढ़ी में सोमवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां नशे के आदी एक पति ने कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की चाकू से गला गोदकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मंगलवार सुबह जैसे ही इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मृतका के परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी आनन-फानन में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, मकरंदगढ़ी निवासी उमेश अत्यधिक नशा करने का आदी था। सोमवार की शाम को नशा करने को लेकर ही उसका अपनी 33 वर्षीय पत्नी भावना के साथ विवाद हुआ था। काफी देर तक चली कहासुनी के बाद रात में परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। इसी दौरान देर रात उमेश ने भावना के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही सीओ संदीप सिंह, थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह और उपनिरीक्षक अशेष कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खून से लथपथ भावना को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौहझील भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.