• Mon. May 11th, 2026

मथुरा में साथी की मौत पर जलकल कर्मियों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Oct 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मंगलवार को भूतेश्वर जलकल ऑफिस पर कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। साथी प्रदीप सैनी (20) की मौत के बाद शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर अपर नगर आयुक्त रामजी लाल और कोतवाल उमेशचंद्र त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अपर नगर आयुक्त ने लोगों से बात की। उन्हें समझाकर शांत किया। परिजन ने 30 लाख रुपये मुआवजा और घर के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। बताते चलें कि प्रदीप, नगर निगम भूतेश्वर वर्कशॉप में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत था। दोपहर 3.30 बजे घरवालों के पास कार्यालय से फोन गया कि आपके बेटे को चोट लग गई। घरवाले उसे लेकर आनन फानन सिटी अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए घरवाले और साथी कर्मी ऑफिस के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.