हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस, प्रशानिक, नगर निगम, पंचायत, विकास आदि विभागों के अधिकारियों के साथ आगामी पर्वों संबंध में की जाने वाली व्यवस्थाओं के दृष्टिगत समीक्षा बैठक ली।
बैठक में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत तथा विद्युत विभाग आदि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई, जल निकासी, जलापूर्ति, विद्युत पोलो पर लाइट आदि सुचारुरूप से कराना सुनिश्चित करें। कंही पर कोई समस्या आती है, तो अधोहस्तक्षरी को अवगत कराएं, जिससे उक्त समस्या का निराकरण कर पर्वों को सकुशल संपन्न कराया जा सके। दिनांक 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा, 24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी, 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर को छोटी दीपावली, 31 अक्टूबर एवं 01 नवंबर को दीपावली, दिनांक 02 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 03 नवंबर को भाई दूज (यम द्वितीया), 07 नवंबर को छट पूजा, 09 नवंबर को गोपाष्टमी, 10 नवंबर को अक्षय नवमी, 11 नवंबर को कंस वध मेला तथा दिनांक 12 नवंबर को देव प्रबोधनी एकादशी पर्व मनाए जायेंगे। उक्त सभी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही करें और गणमान्य नागरिक/व्यक्तियों के साथ सुझाव, समन्वय/बैठक स्थापित कर समस्याओं, परेशानियों, सुझाव आदि को लिखकर निस्तारण कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक मनोज कुमार, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रबंधक गोपेश्वर चतुर्वेदी, द्वारकाधीश मंदिर के प्रबंधक राकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
