• Sun. May 24th, 2026

मथुरा में सर्दी का सितम: पारा 6 डिग्री पर पहुंचा, ठिठुरे लोग…मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

ByVijay Singhal

Dec 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सोमबार को जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 6 पर पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन है। पारा गिरने से जिले में ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में मथुरा के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 22.2 दर्ज किया जो पिछले एक सप्ताह में सबसे कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 6 पर पहुंच गया।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रविवार को तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिन में पारा और लुढ़केगा। कंपकंपाती सर्दी में बाजार भी गर्म व ऊनी कपड़ों से सज गया है। इन दिनों लोग इनर, गर्म पजामा, स्वेटर, जैकेट, हल्के शॉल, स्वेटशर्ट, हाफ व फुल जैकेट खरीद रहे हैं। कई जगहों पर सेल लगाई है, जिसका लोग लाभ उठा रहे हैं। लोग बाजार जाकर नए ट्रेंड को लेकर दुकानदारों से मांग कर रहे हैं। इसके लिए भी मौसम को देखते हुए नए ट्रेंड के कपड़े भी दुकानों में नजर आ रहे हैं। महीने की शुरुआत से ही ठंडक बढ़ने लगी है। सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहना दिए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.