• Sun. May 24th, 2026

परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी

ByVijay Singhal

Dec 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के 1536 परिषदीय और 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 23 दिसंबर से शुरू होंगी। पांच दिन चलने वाली परीक्षा का परिणाम 30 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इसे लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीएसए ने इस संंबंध में सभी बीईओ और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं। परिषदीय विद्यालयों में 1.38 लाख विद्यार्थी और कस्तूरबा विद्यालयों में करीब 1000 छात्राएं पंजीकृत हैं। पहली और दूसरी दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि 23 दिसंबर को पहली पाली में कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा व कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि व गृह शिल्प की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक में खेल व शारीरिक परीक्षा कराई जाएगी। 24 दिसंबर को कक्षा दो और तीन की गणित, कक्षा चार से छह तक हिंदी व कक्षा सात और आठ के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की संस्कृत व उर्दू की परीक्षा होगी। 26 को पहली पाली में कक्षा तीन की हिंदी और कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की सामाजिक विषय की परीक्षा होनी है। दूसरी पाली में कक्षा दो से आठ तक के बच्चों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 27 दिसंबर को पहली पाली में कक्षा दो की हिंदी, कक्षा तीन में सामाजिक विज्ञान और कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की गणित विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों की कला व संगीत की परीक्षा कराई जाएगी। 28 दिसंबर को अंतिम दिन पहली पाली में कक्षा तीन से पांच तक कार्यानुभव व नैतिक शिक्षा, कक्षा छह की विज्ञान और कक्षा सात व आठ की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा होगी। जिन स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा होने से बचा है उसे तुरंत पूरा कराने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है। बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि बच्चों को रिवीजन कराने के साथ ही स्कूल स्तर पर टेस्ट लेकर उन्हें जिन टॉपिक में दिक्कत आ रही है, शिक्षक उसका निदान करें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.