• Wed. Jul 1st, 2026

मथुरा में बसपा प्रत्याशी ने खूंटैल पट्टी की पंचायत में झोली फैलाकर मांगा समर्थन

ByVijay Singhal

Apr 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। खूंटेल खाफ की पंचायत में बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह ने अपनी झोली फैला दी और आशीर्वाद के रूप में खाफ का समर्थन मांग। बसपा प्रत्याशी का दावा है कि खाफ की पंचायत ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। उन्हें पूरे समर्थन का भरोसा दिया है। इससे वह उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पिछले चुनावों से अलग है। यह अपने और बाहरी के बीच किसी एक को चुनने चुनाव है। यह हम सब की साझा लडाई है। जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह ने कहा कि आज पूरा जनपद टकटकी लगए सुरेश सिंह की ओर देख रहा है। लौरिया ग्राम पंचायत के चंद्रभान ने कहा कि हम कभी कल्पना नहीं कर सकते थे कि हमारे बीच से किसी को टिकट मिलेगा। हम सभी मिलकर एक साथ वोट करेंगे। कैप्टन नेत्रपाल सिंह ने कहा कि अपने को अपनाओ बाहरी को भगाओ, फैसले का दिन आ गया है। डॉ. राजवीर ने कहा कि आज बहुत अच्छा मौका है। आपको तलवार नहीं चलानी, लाठी नहीं चलानी आपको आपने मत का प्रयोग करना है। मगोर्रा ग्राम पंचयत के चंद्रपाल ने कहा कि आप सभी लोग सुरेश सिंह बनेंगे तभी आप लोग जीतेंगे। अड्डा देवश्याम प्रधान ने कहा कि मौका हमारे पास चल कर आया है। मास्टर धीरेन्द्र ने कहा कि हम जानते हैं कि समय निकल जाता है बात बनी रहती है। खुटेल पट्टी के लोग एक जुट हैं। विनोद प्रमुख ने कहा कि हमारी सांसद दस कार्यकर्त्ता के नाम नहीं बता सकतीं। फोडर से किसान सभा के अध्यक्ष जयबीर सिंह ने कहा कि कृषि कानून के नाम पर किसानों की जमीन हडपने का प्रयास हुआ, खतरा अभी टला नहीं हैं, हमें सजग रहना होगा। दौलतपुर के जाकिर प्रधान ने कहा कि बहुत धोखा खा लिया अब नहीं खाएंगे, अपने को ही जिताएंगे। घूरेलाल ने कहा कि काफ़ी दिन से खामोशी नजर आ रही है। हमारी किसान यूनियन एक साथ सुरेश सिंह को वोट करेगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.