• Fri. Nov 6th, 2026

मथुरा में ईडी के अधिकारी बनकर घर में घुसकर महिला और उसके तीन साथियों ने किया ज्वेलर्स के घर लूट का प्रयास

Byvijay.singhal1233

Aug 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । महानगर में प्रवर्तन निदेशालय ईडी के अधिकारी बनकर आए कुछ लोगों ने एक सर्राफा व्यवसाई के आवास पर लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया परंतु वह व्यापारी की सजगता के कारण सफल नहीं हो पाए और कॉलोनी में शोर शराबा भीड़ एकत्रित होने के कारण वहां से गाड़ी में बैठकर रफू चक्कर हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जिस गाड़ी में यह लोग आए थे उसको ट्रेस कराया जा रहा है पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है। महानगर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा ऑर्किड कॉलोनी में एक कार में सवार होकर दो व्यक्ति एक महिला और एक पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी दरोगा शुक्रवार प्रात 7:00 के लगभग अश्वनी अग्रवाल सर्राफ के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने अश्वनी अग्रवाल को फर्जी सर्च वारंट दिखाकर घर की तलाशी लेने की बात कही। इस बीच अश्विनी अग्रवाल ने उनके साथ आए कथित वर्दी धारी से पूछा कि आपका किस थाने से आए हैं तो उसने बताया कि वह गोविंदपुरम थाने से आया है। यह सुनकर उनका माथा ठनक गया। उन्होंने तुरंत घर से बाहर भाग कर मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर विनोद अग्रवाल के आवास पर जानकारी दी  कि कुछ लोग उनके घर में घुस आए हैं। उनका शोर शराबा सुनकर और भी अड़ोसी  पड़ोसी एकत्रित हो गए। उन्होंने जब उन कथित ईडी के लोगों से पूछा कि आप कौन हैं भीड़ को देखकर वह लोग सकपका गए और गाड़ी में बैठकर भाग गए। इसकी जानकारी तत्काल एस एसपी और गोविंद नगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच कर एसपी श्री पांडे ने बताया कि कॉलोनी सहित मसानी रोड पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है वह लोग जल्दी पकड़े जाएंगे। समूचे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिस सफेद रंग की कार से वे लोग आए थे उसकी तलाश की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.