• Mon. May 18th, 2026

मथुरा की जेल में बंदियों ने किया संगम के जल से स्नान

ByVijay Singhal

Feb 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महाकुंभ में स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं। जिला कारागार में बंदी कुंभ स्नान से वंचित न रहें इसके लिए जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। जेल प्रशासन ने प्रयागराज से संगम का जल मंगाकर टैंक में डाल दिया है। इसमें बंदियों ने स्नान किया। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जेल मंत्री दारा सिंह के निर्देश पर प्रयागराज से संगम का जल मंगाया गया। सबसे पहले संगम से आए जल की पूजा की गई। इसके बाद जल को बंदियों के स्नान करने वाले टैंक में डाला गया। टैंक में संगम का जल मिलने के बाद इसमें महिला और पुरुष बंदियों ने अलग-अलग स्नान किया। इस दौरान कारापाल सुशील कुमार वर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र पाल सिंह सोलंकी, उपकारापाल करुणेश कुमारी, दुर्गेश प्रताप सिंह, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.