• Sun. May 24th, 2026

गोकुल में गायों के चारे-भाेग के नाम पर दो महिला श्रद्धालुओं से दो लाख ठगे

ByVijay Singhal

Dec 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन तहसील क्षेत्र के गोकुल कस्बे में श्रद्धालुओं से अवांछनीय तत्व धर्म के नाम पर रुपये ठग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। इसमें दो महिलाओं से गायों के चारे, भोग आदि के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। एसपी सिटी से शिकायत पर उन्होंने रुपये वापस करवाए।

गत दिनों कर्नाटक से तीर्थयात्रा पर निकलीं दो महिला मित्र मथुरा पहुंचीं। यहां उन्हें मथुरा-वृंदावन में मंदिरों के दर्शन करने थे। रास्ते में उन्हें एक युवक मिला। गाड़ी रुकवाने का कारण पूछा तो बताया कि वह उन्हें बृज के मंदिरों में अच्छे से दर्शन करवा देगा। इसके लिए 300 रुपये लेगा। इस पर दोनों महिलाएं तैयार हो गयीं और उसे कार में बैठा लिया। जब द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन की बात कही तो कार में बैठे जीतू नामक युवक ने मंदिर बंद बताया। कहा कि भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ास्थली गोकुल चलिए, जहां भगवान का बचपन बीता था। गोकुल लाकर बताया कि आज यशोदा मैया का जन्मदिन है। महिलाओं से गोकुल स्थित मंदिर में ले जाकर भगवान का झूला झुलवाया। इसके बाद कहा कि, पंडितजी जो बोलेंगे अगर वह बात तुम लोगों ने नहीं मानीं तो तुम्हारे परिवार का बुरा हो जाएगा। महिलाओं को बातों में फंसाकर गायों के चारे, भोग आदि के नाम पर दोनों से लगभग दो लाख रुपये ले लिए। महिलाओं ने जब दान की पर्ची देखी तो ठगी का अहसास हुआ। महिलाएं शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। यहां एसपी सिटी को अपने साथ हुई ठगी के बारे में बताया। एसपी सिटी डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि महिलाएं उनसे मिलीं थीं, जिन पर आरोप थे, उनके संबंध में कुछ गलत-फहमी थी, महिलाओं को रुपये वापस करा दिए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.