हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जेत के अंतर्गत फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का कई बार बैनामा कर 54.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में थाना जैंत पर पांच नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पिता के साथ हुई इस धोखाधड़ी को लेकर पुत्री ने आईजी के आदेश पर केस दर्ज कराया है। फरीदाबाद निवासी मोना पिपलानी ने बताया कि पिता सीताराम पिपलानी ने रिश्तेदार नरेश कुमार के कहने पर वर्ष 2014 में वृंदावन स्थित गोलोकधाम कॉलोनी में प्लॉट व दुकानें बुक कराईं थी। कॉलोनी के निदेशक शक्ति मनचंदा व ज्योति मनचंदा व नरेश कुमार के कहने पर चेक व आरटीजीएस के माध्यम से कुल 54.25 लाख रुपये उनके खातों में जमा कर दिए। जब बैनामा करने के लिए कहा तो बहाने बनाते रहे। 7 अप्रैल 2022 को करीब 18 प्लॉट का बैनामा उनके नाम करा दिया। जब जमीन पर काम कराने पहुंचे तो पता चला कि आरोपियों ने छाता के अहुरी निवासी सुभाष-दीपक व अन्य लोगों को भी जमीन का बैनामा करा दिया है। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
