• Wed. Jul 1st, 2026

प्रभारी बीएसए ने जांच के लिए बनाई तीन सदस्यीय कमेटी, लीपापोती का प्रयास

ByVijay Singhal

May 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अब कथित शिक्षकों के वेतन निकालने के मामले की लीपापोती करने का प्रयास करना आरंभ कर दिया है। प्रभारी बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी का पत्र मिलने के बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने 15 हजार शिक्षक भर्ती में फर्जी मिले 19 शिक्षकों में से 5 शिक्षकों के वेतन जारी करने के आदेश वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक (एओ) को दिए थे। जब बीएसए का यह आदेश जब एओ के पास पहुंचा तो वह चौंक गए। उन्होंने बीएसए को वापस एक पत्र लिखा और कुछ बिंदुओं पर जवाब मांगा। पत्र बीएसए कार्यालय पहुंचता, इससे पहले ही बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह चिकित्सकीय अवकाश पर चले गए। अब प्रभारी बीएसए राजलक्ष्मी पांडेय ने एओ का यह पत्र मिलने के बाद एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी राया दिनेश कुमार त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी गोवर्धन संतोष वर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी बल्देव राकेश को शामिल किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.