हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। अधिकमास में मथुरा के साथ राजस्थान व हरियाणा में होकर गुजरने वाले परिक्रमा मार्ग में श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं के दर्शन होते है। इस ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में चार धाम की यात्रा भी हो जाती है वहीं यमुना के दो बार दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है। केदारनाथ व बद्रीनाथ के दर्शन भी इसी यात्रा में होते हैं। मध्यप्रदेश के विदिशा के राजनारायन ने बताया कि अधिकमास में परिक्रमा के दौरान ब्रज में सभी देव मौजूद रहते हैं। वहीं श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय लोग सेवा भाव से जुटे हैं। कुछ स्थानों पर डीजे लगे हैं। यहां महिलाएं नृत्य कर थकान मिटा रही हैं। परिक्रमार्थियों के लिए कस्बे में मानव सेवा परिवार की ओर से रामलीला मैदान में सुबह चाय, बिस्किट, टोस्ट, कचौड़ी की व्यवस्था की गई है। वहीं अग्रवाल सेवा सदन में दवा, शरबत, भोजन आदि की व्यवस्था अग्रवाल समाज द्वारा की गई है। जमुना उत्सव मैरिज होम परिवार भी सेवा में जुटा है। कुशवाह समाज द्वारा शरबत, फल वितरित किए जा रहे गए। मानव सेवा परिवार द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया है। यहां पूर्व चेयरमैन भरत सिंह व कन्हैया अग्रवाल परिक्रमार्थियों की सेवा कर रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
