• Thu. Jul 2nd, 2026

कोसीकलां में जाम का सबब बन रहे अवैध टैक्सी स्टैंड

ByVijay Singhal

Jun 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में शहर के चौराहे अवैध टैक्सी स्टैंड बनकर रह गए हैं। इन पर प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद अवैध टैक्सी स्टैंड खत्म नहीं कराए गए हैं। इनकी वजह से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। सभी चौराहों पर जाम की स्थिति रहती है। शहरवासी और राहगीर आए-दिन में फंसकर परेशानियां झेलने के लिए मजबूर है। बाईपास तिराहा, राजमार्ग पर रेलवे पुल, बठैन गेट फ्लाई ओवर, गोपाल बाग, शेरगढ़ रोड, नंदगांव रोड पुल के नीचे आदि स्थानों पर पर अवैध स्टैंड धड़ल्ले से चल रहे हैं। पूरे दिन शहर की सभी सड़कों पर ई-रिक्शा और ऑटा बेलगाम हाेकर दौड़ रहे हैं। बस स्टैंड की बात तो निराली है। यहां तो कार वाले ने अपना स्टैंड बना रखा है। इन वाहनों को यातायात के नियमों का पालन करने की दरकार नहीं है। यहां पूरे दिन डग्गामार वाहन धड़ल्ले से सवारियों को भरते हैं और स्टैंड के नाम पर चंद लोगों द्वारा इनका खुलेआम संचालन कराया जा रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने भी अवैध वाहन स्टैंडों को खत्म करने के निर्देश दिए थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन उनके निर्देशों का पालन कराने के लिए कतई गंभीर नहीं दिख रहा है। शायद इन स्टैंडों से कुछ न कुछ फायदा इन अफसरों को भी मिलता होगा। इन स्टैंडों की वजह से मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यह वाहन अवैध रूप से राजमार्गों पर सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही कार्य योजना बनाकर अवैध वाहन स्टैंडों को खत्म कराया जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.