• Sat. Nov 14th, 2026

उत्तर पुस्तिकाएं ले जाने में लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

Byvijay.singhal1233

Mar 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं ले जाने में लापरवाही बरतने पर डीआईओएस रविंद्र सिंह ने सख्त रूख अपनाया है। उन्होंने परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को पुलिस की अभिरक्षा में बंद सुरक्षित वाहनों से ही संकलन केंद्र तक लाने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बीते दिनों मिडिया में बाइक व स्कूटी से बोर्ड की कॉपियां ढोने की खबर व फोटो प्रकाशित की थी। इस पर शिक्षा विभाग प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। डीआईओएस ने गूगल मीट पर सभी केंद्र व्यवस्थापकों को लापरवाही न करने की हिदायत दी व कुछ केंद्र व्यवस्थापकों के पेंच कसे। इस जरूरी कार्य में शिथिलता बरती जा रही है, जो नियमों के विपरीत है। डीआईओएस ने बताया कि बाइक और स्कूटी से काॅपियों ढोने वालों की जांच के लिए कमेटी गठित कर पता लगाकर तलब किया जाएगा। स्पष्टीकरण संतुष्टिपूर्ण न होने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.