• Thu. Aug 6th, 2026

बेटियां पढ़ी-लिखी होंगी तो समाज भी विकास करेगा: देवकीनंदन

ByVijay Singhal

Aug 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने कहा कि अगर हमारी बेटियां पढ़ी-लिखीं होंगी तो समाज भी विकास की और बढ़ेगा। युवाओं को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध होना चाहिए। सनातन संस्कृति पीठ के माध्यम से गुरुकुल निर्माण कर आधुनिक शिक्षा के साथ सनातनी शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। यह बात उन्होंने प्रियाकांतजु मंदिर में पार्थिव शिवलिंग महोत्सव के अंतिम दिन ब्रज के जरूरतमंद परिवार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान करने के दौरान कही। प्रियाकांतजु मंदिर के संस्थापक देवकीनंदन महाराज, संस्कृति विश्वविद्यालय कुलाधिपति सचिन गुप्ता एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने चयनित छात्राओं को प्रवेश पत्र सौंपे। आयोजन के अंतिम दिवस शिवभक्तों ने 4 लाख 65 हजार पार्थिव बनाकर पूजन किया। मंदिर में विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट एवं संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा चयनित बेटियों को इंजीनियरिंग एवं अन्य कोर्सेस की निशुल्क शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान किया। इनमें बीटेक, बीसीए, बीबीए, एमबीए, एमसीए, बीएससी एग्रीकल्चर एवं अन्य डिग्री कोर्स में काउंसलिंग पूर्ण करने वाली 14 छात्राओं को प्रवेश स्वीकृति पत्र दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.