हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील खादर के खेतों में मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे विद्युत पोल से तार टूट गया। तार से निकली चिंगारी से 4 दर्जन किसानों के 500 बीघा खेतों में आग लग गई। फसल के अवशेष व भूसा सहित पेड़-पौधे जल गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से शाम करीब 7 बजे आग पर काबू पाया। किसान मानसिंह, लख्मी, उत्तमचंद, ओमप्रकाश, नरेंद्र, महावीर, तोता, श्यामबाबू, मुकेश, किरन देवी, विनोद, गुड्डू, जगदीश आदि किसानों ने बताया कि विद्युत खंभे से तार टूटने से खेतों में आग लग गयी। हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसानों ने जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है। थाना प्रभारी रवि त्यागी भी मौके पर पहुंच गए।
मांट। गांव पंचायत उधर स्थित सरकारी गोशाला में रखे भूसे में आग लग गई। इससे हजारों रुपये का भूसा जलकर राख हो गया। सोमवार-मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से भूसे में आग लग गई। अनन्त सेवा ट्रस्ट की सचिव रूपाली अग्रवाल ने बताया कि भूसा गोशाला में रखा हुआ था। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
