हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खस्ताहाल रोड की वजह से खराब हुई पेयजल पाइपलाइन को दुरुस्त करने में कर्मचारी जुट गए हैं। सोमवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जल निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को गड्ढा खोदकर पेयजल लाइन ठीक की। दरअसल, भरतपुर गेट से एसबीआई चौराहे को जोड़ने वाले मार्ग के बीच में मंदिर के पास कई दिनों से पेयजल लाइन से पानी लीक हो रहा था। प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह रहा था। इससे राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। अमर उजाला ने 21 अप्रैल के अंक में इस समस्या को प्रमुख से प्रकाशित किया तो अधिकारियों की नींद खुली। जल निगम के कर्मचारी ने मंगलवार को बड़ा सा गड्ढा खोदकर गंगाजल की पेयजल लाइन को दुरुस्त किया। जेई अजय कुमार ने बताया है कि गंगाजल की पेयजल लाइन में लीक पाया गया था। उसे ठीक कर दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
