हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी यमुना मैया गंदगी से कराह रहीं हैं। गंगा दशहरा पर श्रद्धालु कैसे स्नान करेंगे। शहर के दर्जनों नाले-नालियों का गंदा पानी यमुना में गिर रहा है। इससे यमुना का पानी आचमन तो दूर सिंचाई योग्य भी नहीं दिख रहा है। दो दर्जन से अधिक नालों की निकली गंदगी के साथ ही फैक्ट्रियों का गंदा पानी भी यमुना में मिल रहा है। इसके चलते यमुना में ऑक्सीजन की मात्रा 5 मिलीग्राम प्रतिलीटर से नीचे ही रहती है, जबकि बीओडी की मात्रा 10 मिलीग्राम प्रति लीटर रहती है। बीओडी का यह स्तर यमुना को प्रदूषित दर्शाता है। आलम यह है कि प्रदूषण के कारण यमुना में जलीय जीवों की संख्या नगण्य हो चुकी है। ग्रामीण इलाकों में किसान भी यमुना के पानी से सिंचाई करने से किनारा करते हैं। वहीं केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट दो साल पहले यमुना के पानी के नियमित स्नान से त्वचा रोग की संभावना भी व्यक्त कर चुकी है।
वर्तमान में गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्थाएं अधर में हैं। यमुना घाटों पर अभी तक कोई व्यापक इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिम्मेदार गंगा दशहरा पर पानी छोड़ने के साथ गंदगी बहने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि यमुना घाटों पर तो थोड़ी बहुत सफाई नजर आती है, लेकिन पानी गंदा ही नजर आएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
