• Sun. May 17th, 2026

मकान कब्जाने वाले बीडीओ परिवार सहित गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली की राधिका विहार काॅलोनी में मकान कब्जाने के आरोपी इटावा के बसरेहर विकासखंड के बीडीओ, उसकी पत्नी और पुत्र को पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि राधिका विहार निवासी मधु खंडेलवाल ने ढाई करोड़ रुपये के मकान कब्जाने के आरोप में इटावा के बसरेहर विकासखंड में तैनात बीडीओ भूदेव लवानियां, उनकी पत्नी मंजू और पुत्र यश के खिलाफ 2024 में मुकदमा दर्ज कराया था। मधु ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पति बीमार रहते हैं। इसलिए वह अपनी बेटी के साथ मुंबई में रहती हैं।
उन्होंने बताया कि राधिका विहार स्थित मकान का एक हिस्सा उन्होंने बीडीओ को किराए पर दे दिया। कुछ दिन बाद जब लौटीं तो पता चला कि बीडीओ और उनके परिवार ने पूरे मकान पर कब्जा कर लिया है। इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। मारपीट में बीडीओ और उनके पुत्र यश ने की। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस 15 फरवरी को इटावा, बसरेहर विकासखंड के बीडीओ को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। यहां उन्होंने बताया कि मधु खंडेलवाल के साथ उनका एग्रीमेंट हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने मकान को ठीक कराने में धनराशि खर्च की है। पुलिस ने उन्हें एग्रीमेंट और मकान पर खर्च किए धनराशि के सबूत देने के लिए 15 दिन का समय देकर छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस उनसे लगातार संपर्क करने में लगी रही, लेकिन वह पुलिस के समक्ष नहीं आए। कोतवाली पुलिस की एक टीम इटावा गई और बीडीओ को गिरफ्तार करके ले आई। जबकि बीडीओ की पत्नी और पुत्र को राधिका विहार से गिरफ्तार किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.