• Thu. May 7th, 2026

बिना मानकों के चल रहे होटल और गेस्ट हाउस

ByVijay Singhal

May 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र ने मथुरा और वृंदावन क्षेत्र में संचालित होटल, गेस्ट हाउस और सरायों का औचक निरीक्षण किया। छटीकरा मार्ग से प्रेम मंदिर, चैतन्य विहार और रुकमणी विहार तक किए गए निरीक्षण में होटल मिडास, सुख प्यारी धाम, श्री वसुधा धाम, श्री राधा रमन कृष्णा कुंज, श्री दामोदर धाम और अनुकम्पा धाम समेत कुल 22 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इनमें अनियमितताएं उजागर हुईं, जिसमें पाया गया कि अधिकांश संचालकों ने पंजीकरण तक नहीं कराया है। कई होटलों पर न तो अग्निशमन विभाग की एनओसी मिली और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। रजिस्टर में अतिथियों का विवरण भी अधूरा पाया गया, जो पर्यटन मानकों का सीधा उल्लंघन है। नगर मजिस्ट्रेट ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर निर्देशित किया है कि वे तत्काल पर्यटन विभाग से पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करें, अन्यथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सराय एक्ट के तहत पुलिस, खाद्य सुरक्षा, अग्निशमन, विद्युत और पर्यावरण जैसे विभागों से एनओसी लेना अनिवार्य है, जिसके बाद ही पर्यटन कार्यालय या कलेक्ट्रेट से निःशुल्क पंजीकरण कराया जा सकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.