• Sat. Nov 28th, 2026

व्रन्दावन का होटल संचालक चार माह तक महिला से करता रहा शारीरिक शोषण

Byvijay.singhal1233

Mar 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में आगरा से आकर वृंदावन वास कर रही एक महिला से अलीगढ़ के युवक ने शादी का झांसा देकर और अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर चार माह तक शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने आरोपी होटल संचालक सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।आगरा निवासी महिला वृंदावन के केशव धाम पुलिस चौकी क्षेत्र में पिछले छह माह पहले आकर रहने लगीं। उनकी मुलाकात होटल संचालक चेतन ठाकुर, अमित बाबा से हुई। उन्होंने अपने रिश्तेदार होटल संचालक अलीगढ़ के गभाना निवासी ओमपाल ठाकुर के होटल में एक कमरा दिलाया। आरोपी होटल संचालक ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला को होश आया तो उसने आरोपी ओमपाल ठाकुर को फटकार लगाई।। इस पर आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। उसे वायरल की धमकी देते हुए चार माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी करने का प्रस्ताव रखा तो वह पीड़िता से मारपीट करने लगा। आरोपी के भाई ओमवीर एवं रिश्तेदार चेतन ने बताया कि वह शादीशुदा है। यदि ओमपाल से शादी करनी है तो बीस लाख रुपये और कार देने पर पूर्व पत्नी से तलाक कराकर शादी करा देंगे। आरोप है कि युवक शादीशुदा होते हुए अपने को कुंवारा बताते हुए महिला को शादी करने का झांसा देता रहा और पिछले दो माह से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। गत दिनों जब युवक की पत्नी ने बच्चे ने जन्म लिया तो पीड़िता को इस बात की जानकारी हुई। महिला ने आरोपी ओमवीर युवक के विरुद्ध पुलिस में शिकायत की। आरोपी उसे छोड़कर अपने भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ओमपाल ठाकुर, चेतन ठाकुर, अमित बाबा एवं ओमवीर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि शादी का झांसा देकर होटल संचालक ओमपाल ठाकुर ने महिला का शारीरिक शोषण किया। ओमपाल सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.