हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास जी महाराज के आविर्भाव दिवस पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत और नृत्य महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। समिति ने महोत्सव को भव्य बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने भी आने पर सहमति दे दी है।
संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा पिछले करीब ढाई दशक से स्वामी हरिदास जी को समर्पित संगीत और नृत्य महोत्सव का आयोजन श्रीराधाअष्टमी पर किया जाता है। इसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत के नामचीन कलाकार स्वामी हरिदास को अपनी भावांजली अर्पित करते हैं। इस वर्ष यह आयोजन 10 एवं 11 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सहभागिता के लिए देश की बड़ी धार्मिक,सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को समिति के सचिव गोपी गोस्वामी ने सदस्यों के साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया। समिति सचिव ने गृहमंत्री को ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज का प्रसादी अंगवस्त्र पटुका और छप्पन भोग प्रसाद भेंट किया। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes