• Sun. Nov 29th, 2026

जन्माष्टमी पर 25 से 27 तक ब्रज में गूंजेंगे भक्ति के गीत, प्रख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल

Byvijay.singhal1233

Aug 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के 5251वे जन्मोत्सव समारोह में कन्हैया मित्तल, गोविन्द भार्गव सहित कई प्रख्यात भजन गायक अपनी आवाज का जादू कान्हा के भक्तों पर चलाएंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित भजनों की यह श्रृंखला 25 से 27 अगस्त तक चलेगी।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योंहार वैसे तो देश भर में मनाया जाता है। इसके अलग अलग ढंग देश के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिलते हैं, लेकिन जन्मभूमि होने के नाते मथुरा में इसका अपना अलग रंग ढंग ओर उल्लास नजर आता है। इस बार भगवान श्रीकृष्ण का 5251 वा जन्मोत्सव समारोह होने के कारण इसे भव्य और दिव्य बनाया जा रहा है। इस उपलक्ष में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं। इसमें प्रमुख कलाकारों की भजनों प्रस्तुति भी शामिल है।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 25 अगस्त को भजन गायक गोविन्द भार्गव अपनी प्रस्तुति रात 9 बजे से 11 बजे तक जुबली पार्क स्थित मुक्ताकाशी रंगमंच पर देंगे। इसी मंच पर 26 अगस्त को रात 8 बजे से इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार भजन सुनाएंगे। इसी दिन शाम पांच बजे से डा. यासमीन सिंह अपनी नृत्य प्रस्तुति पाञ्चजन्य के मंच पर देंगी। 27 अगस्त को रात आठ बजे से प्रख्यात गायक कन्हैया मित्तल अपनी मधुर आवाज से कान्हा के भजन प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा मथुरा, वृंदावन समेत ब्रज के अन्य स्थानों पर 19 छोटे मंच तैयार कराए जा रहे हैं। इन स्थानों पर ब्रज के कलाकार मंचन करेंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि 5251 वे जन्मोत्सव की तैयारी की जा रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से अनेक कलाकर अपनी प्रस्तुति देने यहां आ रहे हैं। जन्मोत्सव के कार्यक्रम 25 अगस्त से प्रारंभ होंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.