• Sun. May 24th, 2026

शराब की होम डिलीवरी, एक कॉल पर घर या खेत में सप्लाई; परेशान महिलाएं पहुंचीं डीएम के पास गुहार लगाने

ByVijay Singhal

May 24, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। सदर तहसील के गांव जुनसुटी में खुलेआम चल रही अवैध शराब की तस्करी और होम डिलीवरी के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। गांव की दर्जनभर से अधिक महिलाओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अवैध कारोबार पर तुरंत रोक लगाने की मांग को लेकर एक शिकायती पत्र सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव का ही परसो नाम का व्यक्ति लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में लिप्त है। वह सुबह होते ही शराब की बिक्री शुरू कर देता है। शराब की होम डिलीवरी भी की जा रही है। ग्रामीणों की एक कॉल पर घर से लेकर खेतों तक कहीं भी शराब पहुंचा दी जाती है महिलाओं का कहना है कि सुबह से ही शराब मिलने के कारण पुरुष काम-काज छोड़कर नशे में डूबे रहते हैं। वे अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा शराब में उड़ा रहे हैं। न तो बच्चों की स्कूल फीस जमा हो पा रही है और न ही रोजमर्रा के राशन के लिए पैसे बच रहे हैं। गांव की सर्वेश, लक्ष्मी, रजनी, सोनू, सुनीता, गीता, सरोज, हेमा, मूर्ति, मछला व अन्य महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही शराब का कारोबार बंद न कराया गया तो वे आंदोलन को मजबूर होंगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.