• Tue. May 26th, 2026

फरह के नगला जौहरी में हिस्ट्रीशीटर के पुत्र ने की फायरिंग

ByVijay Singhal

Nov 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव जौहरी में बृहस्पतिवार दोपहर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में मेड़बंदी के लिए टीम गई थी। टीम ने एक जमीन को नापा और निशान लगाकर वापस लौट आई। इस मामले में देर शाम गांव के ही रहने वाले पारस ठाकुर और हिस्ट्रीशीटर महेंद्र के बीच विवाद हो गया। हिस्ट्रीशीटर के पुत्र ने पारस ठाकुर पर फायरिंग कर दी। सूचना पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंच गई। पारस ठाकुर ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि गांव नगला जौहरी में एक जमीन को लेकर पारस ठाकुर और गोकुल चंद के बीच विवाद चल रहा है। गोकुल चंद का सहयोग क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर महेंद्र सिंह का परिवार करता है। बृहस्पतिवार शाम सात बजे महेंद्र के पुत्र अनिल और पारस ठाकुर के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद शराब के नशे में हिस्ट्रीशीटर के बेटे अनिल ने चार राउंड फायरिंग की। पुलिस को देख फायरिंग करने वाला युवक भाग खड़ा हुआ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.