हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के जवाहर बाग में लेजर लाइट एंड साउंड शो का लोग जल्द ही आनंद ले सकेंगे। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा करोड़ों की लागत से बनाए जा रहा लोगों के लिए आकर्षक लाइट एंड शो का कार्य अंतिम चरण में है। इसके लिए दिल्ली की कार्यदायी संस्था द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित फिल्म तैयार की है। जो कि लेजर लाइट के जरिए ब्रज के पौराणिक स्थलों को दर्शाने के साथ ही श्रीकृष्ण की लीलाओं का दर्शन कराएगी। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा जवाहर बाग में 4 करोड़ 64 लाख रुपये से लाइट एंड साउंड शो बनाया जा रहा है। आरके इंफो द्वारा बनाए जा रहे लाइट एंड साउंड शो में वाटर वीडियो बनाने के साथ ही फव्वारे और लेजर लाइट लगाई गई है। यह लाइट भगवान श्रीकृष्ण के लीलाओं पर आधारित भजनों और उनके चित्रण को दर्शाएगी। दिल्ली की एजेंसी द्वारा 30 मिनट का वीडियो तैयार किया है। इसमें भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर कंस वध की लीलाओं को दर्शाया जाएगा। एमवीडीए के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि जवाहर बाग में आने वाले लोगों को जल्द ही शाम के समय लाइट एंड साउंड शो देखने को मिलेगा। यह कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। स्पॉट तैयार हो गया है। इस वीडियो की खासियत यह होगी कि ब्रज के लीला स्थलों को संगीत के साथ दर्शाया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
