• Wed. Nov 4th, 2026

पूर्व गृह मंत्री के बयान का हिंदुवादियों ने किया विरोध,मथुरा में साधु संत और धर्माचार्यों ने की निंदा

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के गीता और जिहाद को लेकर दिए बयान के बाद भाजपा जहां कांग्रेस को घेरने में जुटी है। वहीं, ब्रज के साधु संत और धर्माचार्य उनके इस बयान की निंदा कर रहे हैं। हिंदुवादियो का कहना है कि शिवराज पाटिल को गीता का अध्ययन करना चाहिए और समस्त भारत वासियों से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का बयान अब कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि गीता में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को जिहाद की सीख दी थी। उनके इस बयान को भाजपा हिंदू विरोधी बता रही है। हिंदूवादी संगठन धर्म रक्षा संघ ने पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल द्वारा गीता और जिहाद को लेकर दिए गए बयान के बाद गुस्से में हैं। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने बताया कि उन्होंने जो बयान भगवान श्री कृष्ण और पवित्र ग्रंथ गीता के बारे में जो बयान दिया है वह निंदनीय है। सौरभ गौड़ ने बताया कि हिंदू धर्म को नीचा दिखाने के लिए कांग्रेस 1947 से प्रयास रत है और उनका यह काम आज भी जारी है। आज भारत की सनातन संस्कृति पुनः स्थापित हो रही है,भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है यह कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा। भागवत प्रवक्ता आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने बताया कि पूर्व गृह मंत्री का यह बयान करोड़ों हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने वाला है। आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि नाम शिवराज है लेकिन क्या जिनके नाम पर आपका नाम है उनको भी जेहादी मानसिकता का सिद्ध करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रह मंत्री का यह बयान कृष्ण भक्तों का अपमान करने का प्रयास है। गीता को मैनेजमेंट और ज्ञान का सर्वोत्तम ग्रंथ पूरी दुनिया में माना जाता है उस गीता पर पूर्व गृह मंत्री उस पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। संत सत्यमित्रानंद ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल पहले गीता का अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि संत समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। वृंदावन धाम से इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। महा मंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने बताया कि शिवराज पाटिल ने श्री मद गीता के बारे में अत्यंत निंदनीय टिप्पणी की है। गीता को जिहादी बताना घोर अपराध है। जिहाद उसे कहते हैं जो अपने धर्म, संप्रदाय की स्थापना के लिए जो दूसरों के धर्म का परिवर्तन करे या फिर उनकी हत्या कर दे और जबरदस्ती अपने धर्म संप्रदाय का पालन कराए उसे जेहाद कहते हैं। महा मंडलेश्वर नवल योगी महाराज ने बताया कि शिवराज पाटिल ने जो बयान दिया है उसके लिए पूरे भारत के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा वृंदावन आ कर भगवान कृष्ण से माफी मांगे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.